फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Manbads beat hotel operator for refusing to drink alcohol

शराब पीने से मना करने पर मनबढ़ों ने होटल संचालक को पीटा

Mon, 07 Nov 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Manbads beat hotel operator for refusing to drink alcohol
शराब पीने से मना करने पर मनबढ़ों ने होटल संचालक को पीटा
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर कस्बे में रविवार देर शाम शराब पीने से मना करने पर कुछ मनबढ़ों ने होटल संचालक को पीट कर बेहोश कर दिया। आरोप है कि मनबढ़ों ने होटल में तोड़फोड़ की। सोमवार को पुलिस ने एक नामजद समेत सात, आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

नाथनगर कस्बा निवासी पवन कुमार शुक्ल पुत्र शिव भभूति का आरोप है कि रविवार देर शाम लखनापार गांव निवासी अमन पाल अपने सात, आठ साथियों के साथ उसके होटल पर आए। आरोप है कि शराब पीने से मना करने की बात को लेकर अमन पाल अपने साथियों के साथ अचानक उसे मारने- पीटने लगे। इतना ही नहीं लोहे की रॉड से सिर पर मार दिए। जिससे उनका सिर फूट गया और वह बेहोश होकर गिर गए। आरोप है कि लोगों ने उसके होटल की कुर्सी, काउंटर, बेंच, शीशा आदि तोड़ दिए। इस दौरान लोग उसे जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि लखनापार गांव निवासी अमन व सात, आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed