{"_id":"6681c37360d8d6222e065e7c","slug":"man-dies-after-falling-from-jamun-tree-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-116910-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जामुन के पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जामुन के पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत
Mon, 01 Jul 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के देवापार उर्फ देउवापार गांव का मामला
- मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाते समय गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के देवापार उर्फ देउवापार गांव में शनिवार की शाम पेड़ की टहनी काटते समय 55 वर्षीय व्यक्ति संतुलन खोकर जमीन पर गिर गया। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने मौत होने की पुष्टि कर दी। रविवार को बिड़हर घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के देवापार उर्फ देउवापार गांव निवासी लगभग राजकुमार पुत्र स्व. झिननू शनिवार को दरवाजे के सामने स्थित जामुन के पेड़ की टहनी काटने के लिए पेड़ पर चढ़ गए। धीरे-धीरे कई टहनी को काटकर नीचे गिरा दिया। परिजनों के मुताबिक राजकुमार नीचे उतर रहे थे, उसी समय शरीर का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए।
परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राजकुमार के मौत होने की पुष्टि कर दी। परिजनों ने बिड़हर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।