फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Man beaten up for complaining to police about firecrackers being thrown at home

Sant Kabir Nagar News: घर में पटाखा फेंकने की पुलिस से शिकायत पर पीटा

Sun, 26 Oct 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Man beaten up for complaining to police about firecrackers being thrown at home
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में रंजिशवश कुछ लोगों ने एक महिला के घर में पटाखा फेंक दिया। इस बात की शिकायत जब महिला ने पुलिस से की तो विपक्षी आक्रोशित हो गए। उन लोगों ने दूसरे दिन उसको घेरकर बुरी तरह से पीट दिया और घर में रखे सामान भी तोड़ दिए। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि भैंसा गांव की रेनू ने अपने शिकायत में बताया कि उनके गांव के लालचंद्र उनसे रंजिश रखते हैं। इसको लेकर 22 अक्टूबर समय करीब आठ बजे रात में विपक्षी के परिवार का बब्बी उनके घर के चहारदीवारी के अंदर पटाका जलाकर फेंक दिया। पटाका दगने से वह तथा उनके बच्चे दहशत में आ गए। फोन पर सूचना देने पर डायल 112 की टीम आई और समझा बुझाकर चली गई।
विज्ञापन

पुलिस के जाने के बाद तीन-चार बार विपक्षी बब्बी ने पटाखा उनके घर के अंदर फेका। 23 अक्तूबर की सुबह वह अपना खेत देखने जा रही थी। जैसे ही लालचंद्र के घर के सामने पहुंची, तो लालचंद्र, बब्बी, यश, लालजीत, खुशी तथा लालचंद्र की औरत सभी लोग एक राय से गोलबंद होकर उनको रोक लिए और गाली देने लगे और मारने के लिए टूट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाकर घर में भागी तो वे घर में घुसकर लात-मुक्का से मारने लगे और घर में रखा सामान भी तोड़ फोड़ दिया। शोर पर आस-पास लोगों को आता देख कर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed