{"_id":"603297168ebc3ee8f4298d3b","slug":"malba-in-kabir-samadhi-sthal-khalilabad-news-gkp385659520","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगहर के कबीर समाधि स्थल पर पसरी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगहर के कबीर समाधि स्थल पर पसरी गंदगी
विज्ञापन
कबीर की समाधि व मजार परिसर में फेंका गया मलबा।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर के कबीर समाधि स्थल पर पसरी गंदगी
- यूपीपीसीएल ने दीवार, कमरा तोड़ने के बाद मलबा वहीं छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली परिसर में कबीर समाधि और मजार के पास गंदगी पसरी है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने कबीर की समाधि व मजार परिसर के चारों तरफ निर्मित दीवार व कमरे को तोड़कर ग्रिल का निर्माण कराया। इसके बाद परिसर में ही मलबे को छोड़ दिया है।
कबीर स्थली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर पर्यटकों को इस ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से विकास के कई कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें आवास विकास की तरफ से भव्य कबीर अकादमी के निर्माण, वाप्कोस की तरफ से पार्क, तालाब का निर्माण, फ्लोटर लाइट, शुलभ शौचालय, दुकानें, कैफेटेरिया आदि सहित 20 कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा यूपीपीसीएल के द्वारा कबीर की समाधि व मजार परिसर के चारों तरफ निर्मित दीवार व कमरे को तोड़कर चारों तरफ खुली ग्रील लगवाई गई। यूपीपीसीएल के द्वारा दीवार व तोड़े हुए कमरे के मलबे को वहीं छोड़ दिया है। जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी नरसिंह त्यागी ने बताया कि मलबे को हटाने के लिए कई बार यूपीपीसीएल से कहा गया लेकिन इसका क्रियान्वयन नहीं हुआ। वे खुद इस मलबे को हटवाने के लिए प्रयासरत हैं। इस संबंध में यूपीपीसीएल के अवर अभियंता चंद्रजीत यादव का कहना है कि जितना कार्य होना था वह संपन्न हो गया है। अभी धन भी नहीं मिले हैं। ऐसे में मजार व समाधि परिसर की सफाई, पत्थर, पार्क आदि कार्यों के लिए इस्टीमेट भेजा गया है। जो अभी स्वीकृत होकर उन्हें नहीं मिला है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही मलबे को भी हटा दिया जाएगा।