फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Major Dhyanchand was the greatest hockey player: Chief

हाॅकी के महानतम खिलाड़ी थे मेजर ध्यानचंद : प्रमुख

Sat, 30 Aug 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Major Dhyanchand was the greatest hockey player: Chief
बखिरा। विकास क्षेत्र बघौली परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह ने परिसर में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करके उनको याद किया।
विज्ञापन


प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी जगत के खिलाड़ियों के लिए एक कीर्तिमान स्थापित किया है। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का ''जादूगर'' कहा जाता है क्योंकि वे अविश्वसनीय रूप से गेंद पर नियंत्रण रखते थे। उनके इस जादुई खेल प्रदर्शन के कारण उन्हें यह उपाधि मिली। कहा कि युवाओं को मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेते हुए हाॅकी के खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि खेल से खिलाड़ी का व्यक्तित्व निखरता है। मेजर ध्यानचंद के नाम पर राष्ट्रीय खेल दिवस, स्टेडियम और देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार ध्यानचंद खेल रत्न है। प्रतिभा के धनी मेजर ध्यानचंद से खेल जगत से जुड़े लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में सुशील चौधरी विजय प्रकाश पांडेय, सतपाल यादव, बालकरन, एखलाक अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed