{"_id":"69f51ab3f2cc2637bf0a6015","slug":"mahuli-police-station-receives-30-constables-taught-lessons-in-discipline-and-compassion-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149907-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महुली थाने को मिले 30 आरक्षी, अनुशासन और संवेदना की दी सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महुली थाने को मिले 30 आरक्षी, अनुशासन और संवेदना की दी सीख
विज्ञापन
महुली। थाने पर शुक्रवार को नवनियुक्त 30 आरक्षियों का स्वागत किया गया। एसओ दुर्गेश पांडेय ने आरक्षियों को मानवीय संवेदना और सामाजिक समन्वय के साथ अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया।
एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर महुली थाने पर प्रशिक्षण पूरा कर चुके 30 आरक्षियों को तैनाती दी गई। थाने पहुंचने पर सभी आरक्षियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। आरक्षियों को थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेख संधारण, ड्यूटी प्रणाली और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया के साथ ही जनता से संवाद स्थापित करने के तरीके बताए गए।
पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए आम जनता से विनम्र व्यवहार करने और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने की सीख दी। एसओ ने कहा कि निष्पक्ष एवं संवेदनशील व्यवहार ही विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अनुशासन, समयपालन, वर्दी की गरिमा, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन और टीम भावना के साथ कार्य करना प्रत्येक पुलिसकर्मी का कर्तव्य है। साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जरूरी निर्देश दिए गए।