फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahui-Tameshwarnath road will ease the way for the corridor

Sant Kabir Nagar News: काॅरिडोर की राह आसान करेगा महुई-तामेश्वरनाथ मार्ग

Fri, 14 Nov 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mahui-Tameshwarnath road will ease the way for the corridor
काॅरिडोर का चल रहा निर्माण।
संतकबीरनगर। तामेश्वरनाथ धाम में बनने वाले कॉरिडोर की राह को आसान करने के लिए आठ करोड़ की लागत से महुई-तामेश्वरनाथ मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। यह तामेश्वरनाथ धाम के लिए वैकल्पिक मार्ग होगा। यह मार्ग तामेश्वरनाथ धाम को जोड़ते हुए धनघटा खलीलाबाद मार्ग में मिलेगा। इसके बनने से स्थानीय लोगों के साथ ही खजनी और गोरखपुर की तरफ से तामेश्वरनाथ धाम आने वाले लोगों के लिए काफी सहूलियत देगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तामेश्वरनाथ कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। इसके लिए सर्वे आदि का कार्य पूरा हो गया है। इस बीच शासन ने महुई से तामेश्वरनाथ धाम जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए करीब आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान में सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इधर कार्य में तेजी आ गई है। इस मार्ग पर मिट्टी व गिट्टी डालने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। करीब 4.30 किलोमीटर लंबी यह सड़क महुई चौराहे से तामेश्वरनाथ धाम होकर धनघटा-खलीलाबाद मार्ग में मिल जाएगा। इस मार्ग से बनने से कॉरिडोर की राह आसान हो जाएगी। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ ही खजनी और गोरखपुर की तरफ से आने वाले श्रद्धालओं को कम समय लगेगा। वैसे भी तामेश्वरनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। अभी लोग खलीलाबाद से धनघटा मार्ग होकर तामेश्वरनाथ धाम पहुंचते हैं। सावन के महीने में कांवरिया जलाभिषेक के लिए आते हैं, जबकि शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में भीड़ बढ़ने पर महुई-तामेश्वरनाथ धाम मार्ग बनने से लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इससे भीड़ नियंत्रण करने में प्रशासन को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed