फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mahila aayog member come in santkabirnagar

महिला उत्पीड़न के मामले में संवेदनशील है आयोग : मनोरमा

Wed, 17 Feb 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
mahila aayog member come in santkabirnagar
डाक बगले पर बैठक करती राज्य महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : KHALILABAD
महिला उत्पीड़न के मामले में संवेदनशील है आयोग : मनोरमा
विज्ञापन

- राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की सुनवाई
- महिला चिकित्सालय में गंदगी देख जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने बुधवार को खलीलाबाद डाक बंगला पर महिला अपराध, महिला उत्पीड़न सहित अन्य मामलों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा व किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने के लिए संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं के समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्रवाई कर उसका समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जनपद में महिला अपराधों एवं कार्रवाई आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। सुनवाई के दौरान कुछ संवेदनशील प्रकरणों में उन्होंने पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित थानाध्यक्ष से सीधे फोन पर बातचीत की। कहा कि उत्पीड़न के मामले में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्तों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने महिला उत्पीड़न से संबंधित पिछले मामलों के निस्तारण में प्रगति की भी समीक्षा किया। इसके बाद उन्होंने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धा आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धों को अंग वस्त्र तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महिला थाने का भी निरीक्षण किया। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष विशेष तौर पर महिला उत्पीड़न, महिला सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ किया। महिला चिकित्सालय में गंदगी का अंबार देख कर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिया। महिला सुनवाई के समय महिला थानाध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed