फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mahashivratri fair today in tameshwarnath dham

तामेश्वरनाथ धाम में आज गूंजेगा हर हर महादेव

Wed, 10 Mar 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri fair today in tameshwarnath dham
तामेश्वरनाथ धाम में मेले में लगी खजले की दुकान। - फोटो : KHALILABAD
तामेश्वरनाथ धाम में आज गूंजेगा हर हर महादेव
विज्ञापन

मेला परिसर में सजी दुकानें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार की भोर से श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके साथ ही मेले में खरीदारी करने के साथ मनोरंजन का लुत्फ भी उठाएंगे। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।
बृहस्पतिवार से शुरू होकर करीब एक माह तक चलने वाले तामेश्वरनाथ मेले में आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा दी हैं। लकड़ी, लोहे, सौंदर्य प्रसाधन सहित मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, झूला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले में करीब बीस सालों से लगातार बहराइच से आए लकड़ी के दुकानदार अब्दुल लतीफ ने बताया कि हर साल महाशिवरात्रि के मेले में उनकी दुकान लगती है। करीब एक महीने तक रहने के बाद वापस जाते हैं । बांसी से आए खजले के दुकानदार विनोद, बुलंदशहर के महेंद्र सिंह, कानपुर के शिवलाल ने बताया कि वे भी मेले में लगातार कई वर्षों से अपनी दुकान लगाते हैं । नानपारा, बहराइच, बांसी, कानपुर, मैनपुरी, इटावा आदि शहरों से खजला व्यवसायी हर साल मेले में आते हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक ने किया तामेश्वरनाथ मेले का उद्घाटन
बुधवार को दोपहर में तामेश्वरनाथ धाम पहुंचे सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने तहसीलदार सदर राजेश अग्रवाल और गणमान्य लोगों के साथ महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर मौजूद भारती परिवार के लोगों को दक्षिणा भी दी। इस दौरान बलराम यादव, नरेंद्रनाथ भारती, पिंटू भारती सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले की सुरक्षा के रहेंगे व्यापक इंतजाम
मेला प्रभारी तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस के जवान परिसर में मौजूद रहेंगे। साथ ही चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती रहेगी। मेले में खोया-पाया केंद्र भी बनाया जाएगा और स्काउट के छात्रों की टीम वालंटियर के तौर पर मेले की व्यवस्था की निगरानी करेगी। परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में अस्थायी पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। जहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर टेंडर और एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी।
सज कर तैयार हुुआ डिगेश्वरनाथ शिव मंदिर
लोहरौली बाजार से तीन किलोमीटर दूर स्थित प्राचीन बाबा डिगेश्वरनाथ शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्राचीन काल से यह मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां महाशिवरात्रि पर मेला भी लगता है। काफी संख्या में लोग यहां पहुंच कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इसके साथ मन्नतें पूरी होने पर कढ़ाई भी चढ़ाते हैं। मेले में लोग जरूरी सामान की खरीदारी भी करते हैं।
वैभव चतुर्वेदी ने किया तामेश्वरनाथ मेले का उद्घाटन
समाज सेवी वैभव चतुर्वेदी शाम पांच बजे अपने समर्थकों के साथ तामेश्वरनाथ धाम पहुंचे और फिर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किए। वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि तामेश्वरनाथ शिव मंदिर महाभारत कालीन है। इस मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है। यहां मांगी गई श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं। इस दौरान ब्रह्मशंकर भारती, प्रहलाद भारती, बलदेव भारती, शिवपूजन भारती, राजेश पांडेय, विजय राय, विकास सिंह, हेमंत भारती, राम सहाय भारती आदि उपस्थित रहे।
कुबेरस्थान मंदिर पर भी पूरी तैयारी
नायकटोला वार्ड में स्थित है कुबेरधनी शिव मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कस्बे में स्थित कुबेरस्थान मंदिर शिवरात्रि पर्व पर सज कर तैयार हो गया है। परिसर में झूला, खजला और अन्य सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें सज गई हैं। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर जलाभिषेक करेंगे। मेंहदावल नगर पंचायत के नायकटोला वार्ड में स्थित कुबेरधनी का शिव मंदिर लोगों की श्रद्धा का केंद्र हैं। ऐसी मान्यता हैं कि भक्तों के जरिए मांगी गई मुराद भगवान शिव पूरा करते हैं। सावन व महाशिवरात्रि पर्व पर यहां मेला लगता है। मंदिर के इतिहास के बारे में मंदिर के वरिष्ठ पुजारी डॉक्टर योगेंद्र भारती ने बताया कि बांस की खूंटी से शिवलिंग स्वयं निकला था। उसके बाद स्थानीय व्यापारियों व अन्य लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण हुआ। मंदिर परिसर में ही विशाल पोखरा भी स्थित है। महाशिवरात्रि पर्व पर काफी संख्या में लोग जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करने पहुंचते हैं। सीओ रामप्रकाश और एसओ प्रदीप सिंह ने परिसर में पहुंच कर जायजा लिया।
फोटो है
विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में की सफाई
मेंहदावल। महाशिवरात्रि के मद्देनजर बुधवार को कुबेरस्थान मंदिर परिसर में जनता वैदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई की। इसके साथ ही आस-पास के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया।

एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने सबसे पहले मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। बाद में पोखरे की सीढ़ियों की सफाई की। आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक भी किया। कार्यक्रम अधिकारी रीतू पांडेय और विष्णु पांडेय ने कहा कि अपने घरों और आसपास सफाई करना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक गजेंद्रनाथ उर्फ मुन्ना राय, प्राचार्य डॉ. अजय तिवारी, जय कुमार पांडेय, घनश्याम मिश्र, इरशाद अहमद, बृजराज यादव, राजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed