{"_id":"681e4541a16307dafb0b17aa","slug":"maharana-pratap-the-eternal-beacon-of-national-self-respect-and-independence-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132368-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान और स्वाधीनता के शाश्वत दीपस्तंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान और स्वाधीनता के शाश्वत दीपस्तंभ
Fri, 09 May 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 09 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित क्षत्रिय समाज के लोग।
संतकबीरनगर। क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के एक नीजि स्कूल में महाराणा प्रताप की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय महासचिव अखंड भारत राजपूत समाज वीरेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की।
उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले ऐसे महान विभूति के जन्मदिन पर हम युवाओं को देश व समाज के सर्वांगीण विकास के एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लेना होगा। महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान और स्वाधीनता के शाश्वत दीपस्तंभ है। जिलाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने कहा कि वह मेवाड़ के 13 वें महाराणा थे और वे वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ़ प्रण के लिए जाने जाते हैं।
इस दौरान विजय पाल सिंह, मुकेश सिंह, रणवीर सिंह, अंशुमान सिंह, भूपेश सिंह, अमित राय, अंकित, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज राय, यश सिंह, अभय सिंह, नगर पालिका चेयरमेन जगत जायसवाल आदि उपस्थित रहे।