फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahadani become 31 queue of 35.

31 लोग बने महादानी, 35 ने लगाई कतार

Sat, 07 Dec 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Mahadani become 31 queue of 35.
जिलाअस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में सीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र। - फोटो : KHALILABAD
31 लोग रक्तदान कर बने महादानी, 35 ने लगाई कतार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अमर उजाला और अटेवा पेंशन बचाओ मंच के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीडीओ बब्बन उपाध्याय और एडीएम रणविजय सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। इसमें 31 महादानियों ने रक्तदान किया। वहीं, 35 लोगों ने पंजीकरण भी कराया।
शिविर का आयोजन पूर्वाहन 11 बजे से हुआ। रक्तदान पहले रजिस्ट्रेशन किया गया। सीडीओ ने कहा कि शिविर में रक्दान करने वाले लोग बधाई के पात्र हैं। अमर उजाला और अटेवा की यह पहल सराहनीय है। शिविर में सीएमएस डॉ वाईपी सिंह, डॉ एके सिन्हा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री नित्यानंद त्रिपाठी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आंजनेय त्रिपाठी, उप्र पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम, प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, प्रधानाचार्य युनूस अख्तर, रवींद्र चौरसिया, जिंतेंद्र कुमार, सतीश कुमार, भाष्कर मणि त्रिपाठी, उमेश चंद्र यादव, ध्यान चंद्र, दिव्येश कुमार, रामपाल, संतराम, अरविंद कुमार गोंड, हरेंद्र चौरसिया, कुलदीप मौर्य, सदानंद मौर्य, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सराहनीय कदम : दिनेश
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के संयोजक दिनेश चौहान ने कहा कि अमर उजाला के साथ जुड़ कर शिविर का आयोजन सराहनीय कार्य है। जब किसी को खून की जरूरत होती है तो इसकी महत्ता समझ में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
संगठनों को आगे आना चाहिए : मुकेश
मुकेश यादव ने कहा कि यह रक्तदान जरूरतमंद लोगों के लिए है। जिन्हें विपरित परिस्थितियों में खून की आवश्यकता होती है। अमर उजाला और अटेवा का संयुक्त प्रयास सराहनीय कदम है।
00000000000
जरूरत मंद को मिलती है मदद : अजय
अजय कुमार चौधरी ने कहा कि रक्तदान करने के लिए जिस तरह साथियों ने उत्सुकता दिखाई है, उससे यहीं संदेश जाता है कि यहां के शिक्षक जरूरतमंदों की मदद करने में आगे है।
0000000000
करना चाहिए रक्तदान करना चाहिए : नित्यानंद
फार्मासिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री नित्यानंद त्रिपाठी ने कहा कि अटेवा और अमर उजाला के बैनर तले रक्तदान कर कर्मचारियों ने गरीबों की मदद की है। सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए। इससे कोई नुकसान नहीं होता है। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।
000000000
जरूरतमंदों की मदद हुई : परमहंस
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष परमहंस गौतम ने कहा कि रक्तदान शिविर सराहनीय कार्य है। अमर उजाला और अटेवा संगठन ने का यह प्रयास जरूरतमंदों की मदद करेगा।
00000000000
एक बार जरूर करे रक्तदान:पंकज
शिक्षक पंकज कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। इससे पहले भी रक्तदान किया है। उनके एक यूनिट रक्त से किसी जरूरत मंद की मदद हो जाती है।
00000000000
इंसेट
अटेवा के जिलाध्यक्ष समेत इन्होंने किया रक्तदान
दिनेश कुमार चौहान, मुकेश कुमार यादव, पंकज चौधरी, दिनेश कुमार शुक्ल, मो ताहीर अंसारी, उदयराज यादव, अरविंद कुमार चौधरी, सुरेश कुमार मौर्य, प्रभाष कुमार यादव, संतोष कुमार, विनोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, मो उमर सिद्दकी, गिरिजानंद यादव, विपिन कुमार, विजय कुमार, युनूस अख्तर खान, मनोज कुमार गुप्त, विमल चंद्र मिश्र, रमेश प्रसाद, अमिताभ विश्वकर्मा, नरसिंह चौधरी, विष्णुदेव, विपिन पटेल, अंशुमान सलभ, त्रिभुअन जायसवाल आदि शामिल रहे।
00000000
ब्लड बैंक के इन कर्मियों का रहा योगदान
डॉक्टर अमित श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार पांडेय, अनंत कुमार, दिनेश चौधरी, विनोद यादव, अखिलेश कुमार, सुनीता, प्रतिभा सिंह, अरूण, विनोद, अरूण कुुमार पांडेय का योगदान सराहनीय रहा है।

000000000
रक्तदान में इन संगठनों ने दिया सहयोग
अटेवा, उप्र पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन तथा विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed