{"_id":"5b01b9ed4f1c1be9408b6bb0","slug":"maghar-will-develop-as-international-heritage","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनेगा मगहर : रीता बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनेगा मगहर : रीता बहुगुणा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
मगहर कबीर चौरा परिसर में बन रहे यात्री निवास का निरीक्षण करतीं पर्यटन मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर। सद्गुरु कबीर की परिनिर्वाण स्थली पर सीएम के कार्यक्रम के पूर्व रविवार को पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी मगहर पहुंचीं और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कबीर की समाधि और मजार वपर मत्था टेका। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबीर के जीवन दर्शन का प्रचार-प्रसार हो सके, इसके लिए इस स्थान को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ प्रतिबद्ध हैं।
मगहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए योजना बनाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मगहर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्री रीता बहुगुणा जोशी रविवार को लखनऊ से गोरखपुर जाते समय कबीर की निर्वाण स्थली पर पहुंचीं। महंत विचार दास से संत कबीर के बारे में जानकारी हासिल की।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि 28 जून को कबीर के प्राकट्य दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के यहां आने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कबीर निर्वाण स्थली के विकास के लिए अभी 20 योजनाओं पर पर्यटन विभाग के जरिए कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
इन योजनाओं के पूरा होते ही दूसरी योजनाओं पर काम शुरू होगा। उन्होंने सांसद शरद त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना की। कहा कि फिलहाल ‘कबीर पथ’ बनाने की योजना पर विचार चल रहा है। इसमें संत कबीर से जुड़े सभी स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कबीरचौरा परिसर में पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर सांसद शरद त्रिपाठी, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, जिलाधिकारी भूपेंद्र एस. सिंह, एसपी शैलेश पांडेय, महंत विचार दास, भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, चेयरमैन संगीता वर्मा, एडीएम रणविजय सिंह, एएएसपी असित श्रीवास्तव, एसडीएम सदर उमेश चंद निगम, बद्री यादव, महेंद्र दुबे, राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, रत्नेश मिश्रा, टीएन वर्मा, प्रदीप गुप्ता, अवधेश सिंह, रविप्रकाश पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
काम की गुणवत्ता से असंतुष्ट, जांच का आदेश
मगहर। कबीरचौरा परिसर में यात्रियों के ठहरने के लिए 30 बेड के यात्री निवास का निर्माण चल रहा है। हालांकि निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान मंत्री रीता बहुगुणा जोशी असंतुष्ट दिखीं और कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता गिरीशचंद्र और ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण काम करने और तेजी लाने के लिए चेताया। इसके साथ ही उनके खिलाफ जांच कराने की बात कही।
यह यात्री निवास एक करोड़ सात लाख 57 हजार रुपये की लागत से बन रहा है। यात्री निवास के निर्माण में देरी, एल्युमीनियम की जगह लोहे के प्रयोग के सवाल पर अधिशासी अभियंता सही जवाब न दे पाए तो पर्यटन मंत्री भड़क गईं। भुगतान रोक देने की चेतावनी दी। विधायक राकेश सिंह बघेल ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की सिफारिश की।
बताया कि यात्री निवास का कार्य डेढ़ साल पहले शुरू हुआ और अब तक पूरा नहीं हो सका है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अरविंद राय ने बताया कि पर्यटन विभाग के जरिए कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें गुणवत्ता की अनदेखी हो रही है। इसकी जांच की जाएगी और गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत का हाल देखा और कबीर पर चर्चा की
मगहर। पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी नगर पंचायत हाल में पहुंच कर वहां की स्थिति भी देखी। संभावना है कि इसी सभाकक्ष में पीएम-सीएम अधिकारियों संग वार्ता करेंगे। चेयरमैन संगीता वर्मा ने नगर के विकास के बारे में चर्चा की। पर्यटन मंत्री ने सद्गुरु कबीर को सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बताया।
कहा कि कबीर दास जीवन भर कुरीतियों से लड़ते रहे। इस धरती से मानव प्रेम का संदेश पूरे समाज को जाता है। उनकी बानी दूर-दूर तक पहुंचे, इसके लिए कबीर से जुड़ी सभी चीजों का विकास किया जाएगा। इसी दौरान सांसद और चेयरमैन समेत अन्य नेताओं ने पर्यटन मंत्री का स्वागत भी किया।