{"_id":"68793f9520d651d3960abb47","slug":"maghar-nagar-panchayat-gets-54th-rank-in-cleanliness-survey-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135702-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता सर्वेक्षण में मगहर नगर पंचायत को 54वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता सर्वेक्षण में मगहर नगर पंचायत को 54वां स्थान
Thu, 17 Jul 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
मगहर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुआ। इस सर्वे में मगहर नगर पंचायत ने देश व प्रदेश स्तर पर 54वां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के लिए सर्वे पूरे देश में किया गया। इस दौरान आए परिणाम में मगहर नगर पंचायत को वेरी स्माल सिटी बीस हजार की आबादी वाले क्षेत्र के लिए हुए सर्वे में प्रदेश में 54वां जबकि पूरे देश में 265वां स्थान हासिल हुआ। इस दौरान हुए सर्वे में क्लीननेस रेजिडेन्सल, क्लीननेस मार्केट एरिया, क्लीननेस वाटर बाडीज, क्लीननेस आफ पब्लिक टायलेट में शत प्रतिशत अंक मिले।
जबकि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में 64 प्रतिशत, सोर्स सेग्रीगेशन में 30 प्रतिशत, वेस्ट जेनरेशन एंड प्रोसेसिंग 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने कहाकि स्वच्छता सर्वे में नगर पंचायत को सम्मानजनक स्थान दिलाने में नगर पंचायत कर्मचारी, सफाई कर्मियों का महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। संवाद