{"_id":"1e90ccd89646bcce853468a9dd30896d","slug":"maghar-festival-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगहर महोत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगहर महोत्सव आज से
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीर चौरा परिसर में वर्ष 1987 से मगहर महोत्सव की शुरुआत हुई थी। प्रत्येक वर्ष यह महोत्सव 12 से 18 जनवरी के बीच आयोजित होता है। महोत्सव में इस वर्ष नामी कलाकार जुट रहे हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रमेश रंजन और मेला सचिव एसडीएम सतीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई ंहै। ईओ उमाकांत मिश्र ने सफाई की व्यवस्था संभाल ली थी। सुरक्षा के लिए अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की गई है। प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि मेले में कैमरे की भी व्यवस्था की गई है।
शायरों का भुगतान न होने पर उठाई उंगली ःसंतकबीरनगर। एक तरफ जहां मगहर महोत्सव की तैयारी अंतिम दौर में हैं, वहीं मगहर महोत्सव 2009 में आए शायरों को चेक अभी तक नहीं मिला।
जबकि ऐसे लोगों को पेमेंट कर दिया गया जो महोत्सव में आए ही नहीं। ऐसा आरोप लगाते हुए मगहर महोत्सव के संस्थापक सदस्य नासिर अली ने जिलाधिकारी व महोत्सव के अध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया है। मगहर महोत्सव 2009 में शायर रफीक शादानी सिरकत किए थे।
विज्ञापन
अब वह अल्लाह को प्यारे हो गए। जबकि हरिनारायण हरीश जी, प्रवीण कुमार सिंह, ताराचंद, राजेंद्र रजक, रमेंद्र मोहन त्रिपाठी, मुराली लाल तिवारी, रहमान अली, मंजर भोपाली, तरन्नुम कानपुरी, नसीम सलेमपुरी, शकील फराज तथा नवी करीम का चेक लेप्स हो गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो महोत्सव में नहीं आए, लेकिन उनको पेमेंट कर दिया गया। पिछले वर्ष मोमेंटों तथा शाल देकर जिला के पत्रकारों तथा कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्मानित करना था, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ। वर्ष 2014 में कुंवर बेचैन, डॉक्टर सुनील जोगी, नेहा आस, राजेंद्र पंडित, अल्ताफ जिया, नकहत अमरोही, डॉक्टर अंजुम, नदीम अब्बासी, नसीम का पेंमेंट भी नहीं हुआ। अन्य कई लोगों के भुगतान भी नहीं किए गए। इस पर तत्काल कदम उठाया जाए, ताकि महोत्सव की विश्वसनीयता बनी रहे।