फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Madrasa dispute: Three murderers arrested, search for five intensified

मदरसा विवाद : तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश तेज

Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Madrasa dispute: Three murderers arrested, search for five intensified
- हत्या में प्रयुक्त हॉकी, डंडा और बैट बरामद, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन

- मदरसा विवाद में भरपुरवा गांव के युवक की पीटकर हुई थी हत्या
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मदरसा विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर के मामले में मुख्य आरोपी भरपुरवा गांव निवासी नाजिम खान और उसके दो सहयाेगियों मियां मंझरिया निवासी सलमान अंसारी और भैंसहिया गांव निवासी रामरतन यादव उर्फ भूअर यादव को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त हाॅकी, डंडा और बैट बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया। शेष पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
बता दें कि मंगलवार को कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भरपुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय हासिम, पिता अमानुल्लाह खान और गांव के ही मुस्तफा के साथ कार से गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर बंगलाताल स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। गड़सरपार चौराहे के पास स्काॅर्पियो सवार मनबढ़ों ने कार के सामने अपनी गाड़ी रोक दी थी। मनबढ़ों ने हासिम पर हाॅकी, डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर चार नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी भरपुरवा गांव निवासी नाजिम खान और जांच के दौरान प्रकाश में आए उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक युवक मियां मंझरिया निवासी सलमान अंसारी और भैंसहिया गांव निवासी रामरतन यादव उर्फ भूअर यादव को पुलिस ने बंगलाताल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से घटना में प्रयुक्त हाॅकी, डंडा, बैट और स्काॅर्पियो बरामद हुई है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed