फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Machine and tractor-trolley seized in illegal mining near Navodaya Vidyalaya

Sant Kabir Nagar News: नवोदय विद्यालय के पास अवैध खनन में मशीन व ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज

Thu, 08 May 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 08 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Machine and tractor-trolley seized in illegal mining near Navodaya Vidyalaya
महुली थाने में पकड़कर लाई गयी खनन माफियाओं की बुलडोर मशीन 
धनघटा। तहसील क्षेत्र धनघटा में खनन माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। बुधवार की रात तहसीलदार ने टीम के साथ हरिहरपुर क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान अवैध खनन में लगा जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके से पकड़कर उन्हें सीज कर दिया। वहीं दो ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पांडेय टीम के साथ बुधवार की रात 10 बजे हरिहरपुर में नवोदय विद्यालय के पीछे पहुंचे, वहां अवैध रूप से मिट्टी खनन हो रही थी। तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली में मिट्टी लोड की जा रही थी।
विज्ञापन

टीम को देखते ही खनन माफियाओं में भगदड़ मच गई। चालक वाहनों की लाइट बुझाकर भागने लगे। इस दौरान टीम ने मौके से एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। जबकि दो ट्रैक्ट-ट्राॅली के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन लेकर फरार हो गए। पकड़े गए वाहनों का देर रात चालान कर दिया गया। इसमें से जेसीबी मशीन छितही निवासी पप्पू खान की जबकि, ट्रैक्टर ट्राली बारीडीहा निवासी राधेश्याम की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed