{"_id":"5e31a8808ebc3e4b142c4f3f","slug":"maarpit-in-two-parties-khalilabad-news-gkp3389707199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
- प्रधान ने कोतवाली में चार नामजद समेत दस के खिलाफ दर्ज कराया केस
- दूसरे पक्ष ने बखिरा थाने में प्रधान समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराया डकैती का केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ बखिरा। बखिरा क्षेत्र के बभनी गांव में मंगलवार और बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। अलग-अलग जगह हुई मारपीट की घटना में छह-सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर मारपीट समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधान पक्ष ने कोतवाली में चार नामजद समेत दस लोगों पर बलवा मारपीट, तोड़फोड़ गाली गलौज और जानमाल की धमकी का केस दर्ज कराया। जबकि दूसरे पक्ष ने बखिरा थाने में चार नामजद समेत पांच लोगों पर मारपीट एवं डकैती का मुकदमा दर्ज कराया। घटना को लेकर गांव में तनाव कायम है।
बभनी गांव के प्रधान रामचंद यादव पुत्र लक्ष्मण यादव का आरोप है कि वह मंगलवार को कार से खलीलाबाद से घर लौट रहे थे। शाम छह बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के बड़गो पेट्रोल के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान गांव के राधेश्याम मौर्य, बाल गोविंद मौर्य, प्रमोद मौर्य, वरूण सिंह उर्फ समीर सिंह व छह अज्ञात लोग वाहन रोकवा लिए। आरोप है कि लोग कार का दरवाजा तोड़ दिए और बाहर निकाल कर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। उसी बीच ब्लॉक के कुछ कर्मी और अधिकारी पहुंच गए। तब लोग जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। इसी बीच मोबाइल भी कहीं गायब हो गया। पीड़ित प्रधान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि राधेश्याम मौर्य, बाल गोविंद मौर्य प्रमोद मौर्य, वरूण सिंह उर्फ समीर सिंह समेत दस लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, जालमाल की धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है।
जबकि दूसरे पक्ष के बालगोविंद मौर्य पुत्र शिवमूर्ति का आरोप है कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम को छह बजे गांव के ही रामचंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, नागेंद्र यादव, महेंद्र यादव समेत पांच लोग गोलबंद होकर लाठी, डंडा व रिवाल्वर लेकर उसकी दुकान में घुस आए और गाली गलौज देने लगे। जान बचाने के लिए दुकान का शटर बंद कर लिया। बाद में विरोधियों ने उसके ट्रैक्टर को तोड़ डाला। इसकी सूचना थाने पर देने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बुधवार की सुबह सात बजे दुबारा रामचंद्र यादव करीब दो दर्जन लोगों के साथ आकर गाली देने लगे। विरोध करने पर दुकान में मौजूद परिवार के राजाराम, राजेंद्र व रंजीत को लाठी, डंडे व लात घूसों से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिए। गले से सोने की चेन भी आरोपी छीन ले गए। पीड़ित बाल गोविंद मौर्य ने बखिरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ आरके गौतम बे बताया कि प्रधान रामचंद्र यादव, धर्मेद्र यादव, नागेंद्र यादव, महेंद्र यादव समेत पांच लोगों पर डकैती का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।