{"_id":"5bf5a31fbdec226999178274","slug":"lpg-supply-from-pipeline-to-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को पाइप लाइन से मिलेगी रसोई गैस की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को पाइप लाइन से मिलेगी रसोई गैस की आपूर्ति
संतकबीरनगर
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
शहर को पाइप लाइन से मिलेगी रसोई गैस की आपूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर के खाद कारखाने को गैस आपूर्ति के लिए बिछाई जाने वाली पाइप लाइन से संतकबीरनगर जिला भी जुड़ेगा। आरंभिक जानकारी के अनुसार शुरुआत में खलीलाबाद शहर में पाइप लाइन के जरिए रसोई गैस की आपूर्ति होगी। कुछ जगहों पर सीएनजी फीलिंग सेंटर भी बनेगा। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसकी जानकारी से जिले में खुशी का माहौल है।
गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से हल्दिया-जगदीशपुर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। गोरखपुर के खाद कारखाने को भी इस पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति होनी है। खाद कारखाने तक आने वाली पाइप लाइन का लाभ सटे जनपद संतकबीरनगर को मिलेगा। आरंभिक जानकारी के अनुसार पाइप लाइन संतकबीरनगर जिले से गुजरेगी। इसके चलते इस जिले में भी सीएनजी (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) व पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैैस) का लाभ मिलेगा। सीएनजी का उपयोग गाड़ियों में, जबकि पीएनजी का उपयोग रसोई गैस के लिए होता है। पाइप लाइन से रसोई गैस पहले खलीलाबाद शहर को मिलेगी। मगहर व मेंहदावल समेत अन्य कस्बों को भी सीएनजी आपूर्ति के लिए फीलिंग स्टेशन बनेगा। हालांकि यह सब सर्वे के बाद ही तय होगा।