फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lovers caught in suspicious situation

रंगरेलिया मना रहे प्रेमी युगल को पीटा

Mon, 03 Oct 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
lovers caught in suspicious situation
रंगरेलिया मना रहे प्रेमी युगल को पीटा
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने प्रेमी को पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में रंगरेलिया मना रहे प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनकी पिटाई करने के बाद प्रेमी को पुलिस को सौंप दिया। प्रेमिका भी सोमवार को थाने पहुंच गई। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी। थाने पर घंटों पंचायत चली। दोनों अलग-अलग रहने को राजी हो गए।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और दूसरे गांव की रहने वाली युवती के भाई साथ- साथ ट्रक चलाते थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई तो एक- दूसरे का घर आना-जाना शुरू हो गया। एक चालक ने दूसरे चालक के घर आते- जाते उसकी बहन को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

तभी से दोनों का मिलना जुलना शुरू हुआ तो रुकने का नाम नहीं लिया। युवती की शादी हुई और वह अपने ससुराल गई। दो बच्चों की मां भी बन गई। ट्रक चालक भी शादी के बाद दो बच्चों का बाप बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात दो बच्चों का बाप ट्रक चालक प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया। महिला के पति कहीं बाहर रहते हैं। भोजन के बाद दोनों प्रेमी- प्रेमिका रंगरेलिया मना रहे थे। इसकी भनक पड़ोसियों को हो गई।
आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी के थाने में बंद होने के बाद प्रेमिका सोमवार की सुबह थाने पर पहुंची और अपने प्रेमी के साथ रहने के ही जिद पर अड़ गई।

महिला के ससुराली और मायके के लोग जहां उसे मनाने में लगे रहे, वहीं युवक के परिजन भी उसे मनाने के लिए परेशान थे। पुलिस दोनों को भी समझाने- बुझाने में लगी रही। बाद में दोनों एकदूसरे के साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed