फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lotus message travel extract

कमल संदेश यात्रा निकाली

Sat, 01 Dec 2018 11:47 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Sat, 01 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lotus message travel extract
कमल संदेश यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सेमरियावां विकास खंड के बूधा कला गांव में सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में कमल संदेश का यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से आम जन को अवगत कराया।    

बूधा कला गांव में सदर विधायक ने घर-घर जाकर लोगों के सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं का बीज 1320 रुपये प्रति क्ंिवटल में दिया जा रहा है। सिंचाई के लिए 70 प्रतिशत सब्सिडी पर सौर ऊर्जा पंप पर दिया जा रहा है। किसानों का गन्ना बकाया 25 हजार करोड़ एवं नए बकाए के लिए 16000 करोड़ सरकार ने उपलब्ध करा दिया है। उत्तर प्रदेश में 1000 संस्कृत स्कूलों के छात्रों को इंजीनियरिंग पढ़ाई की सुविधा दी गई। 12वीं पास युवाओं के लिए दीनदयाल योजना के तहत 25 लाख का लोन, जिसमें पांच लाख अनुदान राशि का प्रावधान दिया जा रहा है। इसी तरह महिलाओं को सम्मान के लिए  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। सुकन्या समृद्धि  योजना के तहत 12 लाख खाते खोले गए । भाग्य लक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवार लिए 50 हजार का विकास बांड और विधवाओं को पेंशन योजना के तहत पांच सौ प्रतिमाह दिया जा रहा है। गरीब परिवार की लड़कियों को शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभ दिया जा रहा हैं। इस तरह की योजनाएं आगे भी जारी रहेंगी और लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, गजेंद्र पांडेय, अनिल पांडेय, रामललित चौधरी, अनुराग तिवारी, सुबाष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed