{"_id":"627e88f7df48ba3ff37cddaf","slug":"loot-of-two-lakh-rupees-khalilabad-news-gkp436743086","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के वाहन चालक से दो लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी के वाहन चालक से दो लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी के वाहन चालक से दो लाख रुपये की लूट
- उमरी कला रोड क्रासिंग के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के उमरी कला रोड क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार देर शाम गैस एजेंसी के चालक से बाइक सवार बदमाशों ने करीब दो लाख रुपये लूट लिए। पुलिस प्रथम दृष्टया लूट की घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
गंगा देवरिया निवासी सुशील सिंह ने बताया कि वह आदित्य प्रताप एचपी गैस एजेंसी रजापुर सरैया खलीलाबाद में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। महुली क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासी विश्वनाथ यादव पुत्र रोहित यादव ड्राइवर के पद पर तैनात हैं। विश्वनाथ यादव बृहस्पतिवार की देर शाम होम डिलीवरी का पैसा लेकर वापस लौट रहे थे। उसी बीच उमरी कला रोड क्रॉसिंग के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ड्राइवर को रास्ते में रोक लिया। भुगतान का दो लाख रुपये लूटकर भाग गए। जानकारी होने पर उसने डायल 112 नंबर की पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज नवीन मंडी रजनीश राय मौके पर पहुंचे और ड्राइवर से पूछताछ की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद के साथ ही एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। वैसे पूछताछ में ड्राईवर 1.99 लाख रुपये लूटने की बात बता रहा है। जांच में प्रथम दृष्टया लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। एसपी सोनम कुमार ने बताया कि लूट के पर्दाफाश के लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया गया है।