फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   loot in cctv fotej

Sant Kabir Nagar News: लूट की वारदात का तीन दिन बाद भी नहीं हो सका खुलासा

Sun, 11 Jun 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
loot in cctv fotej
मेंहदावल। पुलिस चौकी बनकसिया के समीप हुई बाइक सवार दंपती से लूट की वारदात का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस केवल सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीर की पहचान कराने में जुटी है। एसपी के निर्देश पर वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, लेकिन खुलासे के एक भी पायदान पर अभी तक पुलिस नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के करहना गांव निवासी राजेंद्र यादव पत्नी पुनीता को बाइक से कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां से वापस आ रहे थे। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बनकसिया चौकी क्षेत्र के साड़ेकला गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उनकी पत्नी से छिनैती की वारदात को अंजाम दिया। महिला का पर्स छीन लिया। उसमें रखी सामग्री लेकर लुटेरे फरार हो गए। वहीं गोद में बच्चा लिए बाइक पर बैठी महिला नीचे गिर गई थी, जिसके कारण बच्चे को भी चोट आई।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले के खुलासे में जुट गई, लेकिन वारदात के तीन दिन बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीर के आधार पर लुटेरे की पहचान करने में जुटी है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। एक साल पूर्व करमैनी गांव निवासी एक दंपनी के साथ भौरा गांव के समीप मेंहदावल से गांव जाते समय बाइक से लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसमें उस महिला की मौत भी हो गई थी, लेकिन आज तक उक्त मामले का भी खुलासा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि लुटेरे की सीसीटीवी फुटेज मिली है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। कुछ सामान भी फेंका गया थो, जो मिला है। सुराग लगाए जा रहे हैं यथाशीघ्र वारदात का खुलासा करते हुए लुटेरा पुलिस हिरासत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed