फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yatra Scheme launched

Sant Kabir Nagar News: लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का हुआ शुभारंभ

Thu, 27 Aug 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yatra Scheme launched
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में जुपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित 27, 28 एवं 29 अगस्त को निशुल्क बस यात्रा सुविधा की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में महिला कल्याण, सुरक्षा, रोजगार एवं महिला स्वालम्बन से सम्बंधित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसका असर देश एवं प्रदेश के प्रगति के हर क्षेत्रों में महिलाएं एवं बेटियां अपनी उपस्थित दर्ज करवा कर चरितार्थ कर रही है। उन्होंने प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले की दौर की याद दिलाते हुए कहा कि आज देश एवं प्रदेश में माताओं, बेटियों एवं बहनों को पूरी सुरक्षा, सम्मान, स्वालम्बन एवं आजादी के साथ हर क्षेत्रों में कार्य करने की स्वतंत्रता मिली है, जिससे महिलाओं के जीवन स्तर, शैक्षिक स्तर, रोजगार एवं समृद्धि में आशानुरूप परिणाम दिख रहा है।
विज्ञापन

जिले में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, चारू चौधरी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, डीएम आलोक कुमार, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लोगों ने देखा और सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही माताओं एवं बहनों को साड़ी व मिष्ठान का उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरन पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा उर्मिला त्रिपाठी, संगीता वर्मा, रजनी पांडेय, सुनीता अग्रहरि, ऊषा पांडेय, किरन प्रजापति आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed