{"_id":"6702e73d280986b6270a1d46","slug":"lokayukta-team-verified-43-houses-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121855-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लोकायुक्त की टीम ने 43 आवासों का किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लोकायुक्त की टीम ने 43 आवासों का किया सत्यापन
Mon, 07 Oct 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
- सांथा क्षेत्र के बेलवा मिश्र में ग्रामीणों की शिकायत पर की जा रही जांच
- टीम ने जांच रिपोर्ट लोकायुक्त को सौंपने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। सांथा विकास खंड के बेलवा मिश्र गांव में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों की जांच तीसरी बार लोकायुक्त की टीम ने रविवार को किया। ग्रामीणों ने लोकायुक्त से विकास कार्यों में अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी। जिस पर तीन सदस्यीय टीम ने स्थलीय सत्यापन करके जांच की। टीम ने रिपोर्ट बनाकर लोकायुक्त को सौंपने की बात कही है।
बेलवा मिश्र निवासी मोहब्बत अली पुत्र महबूब अली, सकीना खातून पत्नी मोहम्मद मुश्तकीम, हैदर अली पुत्र महबूब अली ने पूर्व व वर्तमान प्रधान द्वारा वर्ष 2016 से 2024 तक कराए गए विकास कार्यों में ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा अनियमितता करने का आरोप लगाया था। लोगों का आरोप था कि ब्लाॅक से लेकर जिले तक शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
लोकायुक्त के निर्देश पर एडीएम बस्ती प्रतिपाल चौहान, एसडीएम सदर बस्ती शत्रुधन पाठक व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अवधेश प्रसाद द्वारा जांच की गई। 67 बिंदुओं की शिकायत में सबसे पहले टीम ने शाहजहां, वसीमा पत्नी सुभान, जरीना खातून व ताहरा खातून समेत 43 लोगों को मिले आवास की जांच की। एक-एक बिंदु पर पूछताछ की।
विज्ञापन
इसके बाद पूरब से पश्चिम कब्रिस्तान तक सीसी निर्माण कार्य, सलाम के घर से याकूब के घर तक नाला मरम्मत व ढक्कन निर्माण कार्य का माप और गुणवत्ता की जांच की गई। जिसमें स्थलीय सत्यापन के बाद मजदूरों से भी पूछताछ की गई। पूरी रिपोर्ट टीम ने लोकायुक्त को भेजने की बात कही। इस दौरान बीडीओ धर्मेश कुमार पांडेय, एपीओ अजीत सिंह, सचिव प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान अतीक अंसारी, टीए सुनील चौधरी, आशुतोष कुमार, हमीदुल्लाह आदि लोग मौजूद रहे।