फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lok Sabha elections: Problems of vehicle owners increased after receiving the notice

लोकसभा चुनाव : नोटिस मिलने के बाद वाहन स्वामियों की बढ़ी परेशानी

Sat, 04 May 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Problems of vehicle owners increased after receiving the notice
- 700 निजी वाहन मालिकों के पास नहीं हैं चालक, सता रहा कार्रवाई का डर
विज्ञापन

- 5000 वाहन स्वामियों को अधिग्रहण नोटिस भेजा गया
- प्रशासन ने 22 मई तक शुगर मिल में ड्राइवर के साथ भेजने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन को 22 मई तक पांच हजार वाहन की जरूरत है। 700 वाहन स्वामी नोटिस मिलने के बाद ड्राइवर न होने की वजह से परेशान हैं। प्रशासन की तरफ से भेजे गए नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि वाहन को 22 मई तक शुगर मिल में ड्राइवर के साथ भेजा जाए। ऐसे में जिन वाहन स्वामियों के पास ड्राइवर नहीं हैं उनके सामने कार्रवाई का डर सता रहा है।
लोकसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने पुलिस के माध्यम से 5000 वाहन स्वामियों को अधिग्रहण का नोटिस भिजवाया है। इनमें से करीब 3500 वाहन स्वामियों ने नोटिस को रिसीव भी कर लिया है। करीब 700 वाहन स्वामी ऐसे हैं जो निजी वाहन रखे हैं। प्रशासन की तरफ से भेजे गए नोटिस में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वाहन को 22 मई तक शुगर मिल में ड्राइवर के साथ भेजा जाए। ऐसे में जिन वाहन स्वामियों के पास ड्राइवर नहीं है अब उसके सामने समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

वहीं परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी वाहनों की कमी न हो इसके लिए स्कूल संचालकों के दरवाजे तक भी दस्तक दे रहे हैं। उनसे मिलकर समय से पहले वाहनों के कागजात दुरुस्त कराने के साथ ही निर्धारित तिथि पर वाहन को चुनाव कार्य के लिए उपलब्ध कराने की अपील कर रहे हैं। जिससे चुनाव कार्य में वाहनों की किल्लत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले वाहन स्वामी
बनकटिया निवासी वाहन स्वामी अमित कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस मिला है। उनके पास जो वाहन तो है पर ड्राइवर नहीं है। वह खुद वाहन चलाते हैं। ऐसे में समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। अगर वाहन नहीं ले जाते हैं तो कार्रवाई का भी डर है। वहीं शिक्षक विनोद यादव ने बताया कि वाहन निजी कार्य के लिए खरीदा था और खुद चलाते हैं। नोटिस मिला कि 22 मई को वाहन को शुगर मिल के पास लेकर आए। उनके पास ड्राइवर नहीं है, ऐसे में समस्या है कि वाहन कैसे भिजवाएं। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।

चुनाव ड्यूटी से वाहन बचाने के लिए तलाश रहे जुगाड़
लोकसभा चुनाव में अधिग्रहण नोटिस प्राप्त होने के बाद वाहन स्वामी चुनाव ड्यूटी से अपने वाहन को बचाने के लिए जुगाड़ की तलाश कर रहे हैं। 22 से 25 मई तक वाहन चुनावी ड्यूटी में रहेंगे। ऐसे में कई वाहन जो पहले से ही बुक हो चुके हैं उनके स्वामियों का होश उड़ा है। वह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वाहन को बुकिंग स्थल पर भेजे अथवा चुनाव ड्यूटी में रवाना करें।

नया थाना बनने से अधिग्रहण नोटिस रिसीव कराने में आ रही समस्या
जनपद में नया थाना बनने के बाद वाहन स्वामियों को अधिग्रहण नोटिस रिसीव कराने में समस्या आ रही है। परिवहन विभाग में पहले से दर्ज पते के थाने पर अधिग्रहण नोटिस पुलिस को भेजा जा रहा है। ऐसे में जब पुलिस टीम के हाथ नोटिस रिसीव कराने के लिए दिया जा रहा है, तो वह पता उनके थाना क्षेत्र में नहीं पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या बखिरा व दुधारा थाना क्षेत्र में आ रही है। इन दोनों थानों का हिस्सा काटकर बेलहरकला थाना बनाया गया है। जो अभी परिवहन विभाग के वेबसाइट पर फीड नहीं है। इसके चलते पुराने थाने पर ही नोटिस भेज दिया गया है।



लोकसभा चुनाव के लिए करीब 5000 वाहनों को अधिग्रहण का नोटिस भेजा गया है। इनमें से करीब 3500 वाहनों का नोटिस स्वामियों को रिसीव करा दिया गया है। 22 मई को सभी वाहन स्वामी निर्धारित स्थान पर अपने वाहन को चुनाव कार्य के लिए रिपोर्ट करेंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed