फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Locks broken; cash, jewelry, and other valuables worth lakhs stolen; FIR registered.

Sant Kabir Nagar News: ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 14 Sep 2026 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Locks broken; cash, jewelry, and other valuables worth lakhs stolen; FIR registered.
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के थुरंडा गांव में शनिवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे जबकि घर में पीड़ित की मां अकेली थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। थुरंडा गांव निवासी शिव प्रसाद ने दुधारा थाने में दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर की रात परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनकी मां अकेली थीं। रात करीब 11:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुसे। आरोप है कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखी करीब दो लाख नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान समेट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर और आसपास के स्थानों की जांच की। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed