{"_id":"5c5c7485bdec221181373876","slug":"locked-locks-on-government-offices-day-to-day-demonstrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों पर लटके ताले, दिनभर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों पर लटके ताले, दिनभर धरना-प्रदर्शन
Thu, 07 Feb 2019 11:40 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों पर लटके ताले, दिनभर धरना-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहे आंदोलन के दूसरे दिन हड़ताली कर्मचारियों ने विभिन्न कार्यालयों में पहुंच कर ताला बंदी कराया। बर में बहुउद्देशीय हॉल पर अंबिका देवी यादव के संयोजन में धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुुरानी पेंशन बहाली मंच के चेयरमैन राजभजन यादव ने कहा कि अंग्रेजो के जताने से चली आ रही पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर प्रदेश में एक अप्रैल 2005 से नई पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई। जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। केंद्र सरकार पेंशन पर आने वाले व्यय भार और राजकोषीय घाटे का बहाना बरनाकर एनपीएस के पक्ष में मनगढंत दलीले दे रही है और सफेद झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हुए पुरानी पेंशन योजना को निगल जाना चाहती है। इब इसे लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी लामबंद होकर आर-पार की लड़ाई करके पुुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराकर ही दम लेंगे। मंच के अध्यक्ष विजय प्रताप पाल ने कहा कि पेंशन हमारा मौलिक अधिकार है, पुरानी पेंशन बहाली तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। धरने को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद यादव, सुभाष चंद यादव, शिव कुमार गुप्त आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, अवधेश मणि, सुयेब अहमद, रामशरन यादव, शिवानंद मिश्र, भुलई प्रसाद, सोएब अहमद, केसी सिंह, दीनानाथ उपाध्याय, अनिल कुमार मिश्र, अर्चना सिंह, मीरा भारती, जफीर अली करखी, नूतन राय, माधुरी, रेनू यादव, सुनीता राय, शिखा गुप्त, संगीता सिंह मौजूद रहीं।