फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lock of closed OPD broken, health facility restored

Sant Kabir Nagar News: बंद ओपीडी का तोड़ा गया ताला, स्वास्थ्य सुविधा बहाल

Sat, 16 Mar 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 16 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lock of closed OPD broken, health facility restored
- सीएचसी प्रभारी से विवाद करने पर चिकित्सक का हुआ था तबादला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से बंद पड़े ओपोडी कक्ष का ताला शुक्रवार को तोड़ दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. आईडी गौरव ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। समिति के सामने ही ओपीडी का ताला तोड़ गया। इससे अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा बहाल हुईं। मरीजों की जांच शुरू कराई गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. आईडी गौरव से विवाद करने के मामले में एक सप्ताह पूर्व चिकित्सक डॉ. लोकेश त्रिपाठी का मुख्य चिकित्साधिकारी ने तबादला किया था। स्थानांतरण के बाद उन्होंने ओपीडी कक्ष में ताला लगा दिया। जिससे व्यवस्था प्रभावित होने लगी। ओपीडी का ताला खोलने के लिए डाॅ. लोकेश को दो बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन उन्होंने ताला नहीं खोला। शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर ओपीडी का ताला तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि मेंहदावल सीएचसी में 20 दिन पूर्व एक महिला मरीज प्रसव के लिए आई हुई थी। महिला मरीज को जबरन एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए ले जाने पर विवाद हुआ था। डाॅ. आईडी गौरव व डाॅ. लोकेश त्रिपाठी आपस में भिड़ गए थे। मामले को संभालने के लिए बंद कमरे में दोनों के बीच में पंचायत हुई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मामले में जांच बैठाई थी। जांच होने के बाद विवाद में संलिप्त रहे डॉक्टर लोकेश त्रिपाठी का स्थानांतरण नाथनगर कर दिया। स्थानांतरण होने के बाद भी वह मेंहदावल सीएचसी में जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओपीडी का ताला खोलने व आवास खाली करने को लेकर उन्हें दो बार नोटिस जारी किया गया था, उसके बाद भी उन्होंने ओपीडी का ताला नहीं खोला। जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर बंद पड़े ओपीडी का ताला समिति गठित कर तोड़ा गया है। अब व्यवस्था बहाल हो गई है।
- डाॅ. आईडी गौरव, सीएचसी प्रभारी, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed