{"_id":"66300eaf39f10de2e80e0d64","slug":"local-fault-increasing-the-problem-power-supply-stalling-for-two-hours-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-113580-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लोकल फाल्ट बढ़ा रही परेशानी, दो घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लोकल फाल्ट बढ़ा रही परेशानी, दो घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
Tue, 30 Apr 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
विधियानी व कैलाश नगर में आपूर्ति ठप से लोग रहे बेहाल
- लो वोल्टेज से सोमवार रात में दो घंटे रेंगते रहे पंखे व कूलर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम की तल्खी से लोग बेहाल हैं। बाहर लू के थेपेड़े झुलसा रहे हैं तो घर में बिजली रुला रही है। इसका कारण ये है कि हवा के साथ जर्जर तार आपस में टकरा रहे हैं। जिससे लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। शहर के विधियानी व कैलाश नगर में लोकल फाल्ट के चलते करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान पंखा, कूलर बेकार साबित हुए। हालांकि सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
इसके अलावा सोमवार रात 12 से 2 बजे के बीच लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझते रहे। इस दौरान पंखा, कूलर रेंगते रहे। लोग गर्मी से तो परेशान रहे बल्कि नींद में भी खलल पड़ी। कुछ ऐसी ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रही है। अक्सर लोकल फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है और कई घंटों के बाद आपूर्ति बहाल हो रही है।
शहर के निवासी राघवेंद्र प्रताप, अमित कुमार आदि ने बताया कि तेज हवा के कारण किसी न किसी मोहल्ले में लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जर्जर तारों को बदले जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
शहर में जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। लो वोल्टेज की समस्या न हो, इसके लिए नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि की जा रही है। जल्द ही लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी।
केएन शुक्ल, एसडीओ