{"_id":"6ad9026425e48d3e93001e02","slug":"listened-to-farmers-problems-and-issued-instructions-for-their-resolution-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-159334-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसानों की समस्याएं सुनीं निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसानों की समस्याएं सुनीं निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं को सुना गया और निस्तारण का आश्वासन दिया गया। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश सिंह ने पिछली बैठक की कार्यवृत्ति से अवगत कराया।
विकासखंड से सेमरियावां के ग्राम उमिला के प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय ने अवगत कराया गया कि उमिला से नव्वागांव तक सड़क निर्माण में पुलिया के टूट जाने से जलभराव हो जा रहा है, जिससे समस्या हो गई है। विकासखंड हैंसर बाजार के राम दरस यादव ने अवगत कराया कि धनघटा नाथनगर में महुली, काली जगदीशपुर, उमरिया बाजार में खाद की समस्या है एवं कुछ समितियों पर खाद की उपलब्धता न होने से कृषकों को समस्या हो रही है।
विकासखंड बघौली के मलोरना निवासी गणेश चौधरी ने कहा कि रेलवे ने जिस जमीन का अधिग्रहण किया है उसका मुआवजा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस जमीन पर जलभराव के वजह से धान की फसल में पानी भरा है, जिससे धान को काटने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत पोखरी के किसान श्रवण कुमार पांडेय ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा जो स्मार्ट मीटर लगाया गया है, उसमें ज्यादा बिल आ रहा है।
विज्ञापन
सीडीओ ने समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। धान खरीद की प्रगति के बारे में आरएमओ से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने अवगत कराया कि धान क्रय केंद्र एक नवंबर से आरंभ होंगे । इस समय जनपद में कुल 68 क्रय केंद्र स्थापित हो चुके हैं। जनपद का लक्ष्य 60000 मीट्रिक टन है।
सीडीओ ने गन्ना तौल के बारे में जानकारी मांगी, जिस पर गन्ना विभाग के कर्मचारी ने अवगत कराया कि गन्ना तौल बीस नवंबर से प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए खलीलाबाद में आठ क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, एसओसी चकबंदी विनय कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया, आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।े