फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lightning fell on the roof of the house, electrical equipment burnt

Sant Kabir Nagar News: मकान की छत पर गिरी बिजली, बिजली उपकरण जले

Fri, 14 Jul 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lightning fell on the roof of the house, electrical equipment burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बखिरा। बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के अतरी गांव के एक व्यक्ति के मकान की छत पर बिजली गिरी। जिससे मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखे बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो गए। घटना से पीड़ित परिजन सहम गए।

पीड़ित दिनेश प्रजापति ने बताया कि बृहस्पतिवार को भोर से ही बिजली चमक रही थी। पूरा परिवार घर के पिछले हिस्से में था। सुबह करीब आठ बजे मकान के छत के अगले हिस्से पर अचानक तेज कड़क के साथ बिजली गिरी। इससे मकान का छज्जा, बरामद क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही घर में रखा फ्रिज, टीवी, पंखे व वायरिंग सब जल गए। इससे उन्हें हजारों रुपये की क्षति हुई।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि गनीमत रही कि घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर के पीछे के हिस्से में थे। इससे जनहानि नही हो सकी। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed