{"_id":"6983a3052465696fd20b0eba","slug":"light-fog-in-the-morning-no-relief-from-cold-expected-yet-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-145504-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सुबह छाया हल्का कोहरा, अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सुबह छाया हल्का कोहरा, अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
Thu, 05 Feb 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
सुबह के समय रहा हल्का कोहरा, दिन में निकली धूप तो मिली राहत-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बुधवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। साथ ही तेज हवा चलती रही। इसके कारण लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि दिन में धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो से तीन दिन तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।
मंगलवार को दिन में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई थी, जिससे लोग ठंड से परेशान हुए। बुधवार को भी सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। साथ ही तेज हवा चलने से ठंड से लोग परेशान दिखे। सुबह दस बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। इसके साथ ही बाजारों व कस्बों में रौनक दिखी। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए। शाम होने के बाद फिर ठंड का असर दिखा और लोग जल्दी ही घर वापस लौट गए। दूसरी तरफ किसान आसमान की तरफ निगाहें लगाए रहे। किसानों को बारिश होने क उम्मीद है। यदि बारिश हुई तो गेहूं की फसल को लाभ होगा। किसान राधेश्याम, चंद्रिका आदि ने बताया कि कोहरे से फसल को लाभ पहुंचा है, लेकिन बारिश की भी जरूरत है, ताकि सिंचाई की चिंता दूर हो सके।
0
मौसम में उतार- चढ़ाव बना हुआ है। अगले दो से तीन दिन तक कोहरा और ठंड बने रहने की संभावना है। बीच में बारिश भी हो सकती है। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या