फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lifestyle change in covid-19 panedemic

कोरोना ने बदला खान-पान व जीने का तरीका

Fri, 19 Mar 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
lifestyle change in covid-19 panedemic
कोरोना ने बदला खान-पान व जीने का तरीका
विज्ञापन

- बाजार के खाने की वस्तुओं से लोग करने लगे परहेज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना महामारी ने लोगों के खान-पान और जीने का तरीका बदल दिया है। लोग बाजार में खाने-पाने की वस्तुओं से परहेज करने लगे हैं। सुबह चाय की जगह काढ़ा ने ले लिया है। स्वच्छता पर लोग विशेष ध्यान देने लगे हैं।
देश में कोरोना महामारी के मामला मार्च 2020 से शुरू हुआ। 22 मार्च 2020 से पूरे देश में एक दिन का जनता कर्फ्यू लगाया गया। उस समय लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या सावधानियां बरतें लेकिन शासन की गाइडलाइन और स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वकर्स द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान ने काफी हद तक कोरोना की जंग में भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जागरूकता से जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग लोगों ने करना शुरू किया। वर्तमान में भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने में लोग सावधानी बरत रहे हैं। सबसे ज्यादा खान-पान के बदलाव पर रहा। मार्केट में खुले में बिकने वाले सामनों से लोगों ने परहेज कर लिया। घर पर ही काढ़ा और इम्युनिटी बढ़ाने वाले पदार्थों का सेवन करने लगे। वर्तमान में स्कूल जाने वाले बच्चे मास्क में दिख रहे हैं तो स्कूलों में सैनिटाइजर का प्रयोग हो रहा है। बच्चों के बैठने की व्यवस्था भी इस प्रकार की गई है कि लोगों के बीच दूरी बनी रहे। अपने आसपास सफाई पर लोग विशेष ध्यान दे रहे हैं। शहर के निवासी महेश कुमार, दिलीप अग्रहरि, चंद्र प्रकाश राय ने कहा कि पहले बाजार से कुछ भी खरीद कर खा लेते थे लेकिन अब बाजार के बने खाने-पीने वाली वस्तुओं से दूरी बना ली है। बच्चे जिद करते हैं तो घर पर कुछ नया बनाकर खिलाया जा रहा है। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि कोरोना के मामले कम हुए हैं लेकिन अभी सतर्कता बरतना जरूरी है। कारण यह है कि देश के विभिन्न प्रांतों में कोरोना के मरीज बढ़े हैं। ऐसे में लोग मास्क जरूर लगाए और स्वच्छता पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed