फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   License of two shopkeepers suspended after closing shop

Sant Kabir Nagar News: दुकान बंद कर गायब दो दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित

Fri, 14 Nov 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
License of two shopkeepers suspended after closing shop
जांच करते अ​धिकारी।
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार यादव ने बघौली ब्लॉक क्षेत्र स्थित कुल आठ बीज के प्रतिष्ठानों पर बीजों की गुणवत्ता एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए छापामारी की।
विज्ञापन

इस दौरान दुकान बंद कर गायब हो जाने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया, जबकि एक दुकानदारों को अभिलेख अपूर्ण रखने पर नोटिस जारी की। इसके साथ ही बीजों की गुणवत्ता की जांच के लिए कुल आठ गेहूं के नमूने संगृहीत करते हुए परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को गुणवत्ता पूर्ण बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को मौर्य बीज भंडार पचपोखरी, आईएफएफडीसी पचपोखरी, कपिल बीज भंडार पचपोखरी, सम्राट बीज भंडार पचपोखरी, हकीम खाद भंडार पचपोखरी, किसान बीज भंडार पचपोखरी, यादव बीज भंडार जूरीमौर्य ट्रेडर्स का पर छापामारी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान दुकान बंद कर गायब होने के चलते हकीम खाद भंडार व किसान बीज भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। एक दुकानदार को अभिलेख अपूर्ण रखने पर नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रजाति के गेहूं के बीजों के आठ नमूने लिए गए हैं, जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय तेजी से गेहूं बुवाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में आगे भी छापामारी की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed