फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lekhpal arrested taking bribe of Rs 50,000

Sant Kabir Nagar News: लेखपाल 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, बंटवारे की फाइल पर लगा रहे थे रिपोर्ट

Wed, 15 Mar 2023 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर। Updated Wed, 15 Mar 2023 10:29 AM IST
सार

एंटी करप्शन गोरखपुर कार्यालय के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि शैलेष ने चार दिन पहले लेखपाल की शिकायत की थी। मंगलवार को उनकी अगुवाई में टीम ने मेंहदावल तहसील गेट के पास राम नरायन की चाय की दुकान से आरोपी लेखपाल अश्वनी मिश्रा को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ हुए लिया। बरामद हुए रुपयों में 2000 के 25 नोट हैं।

विज्ञापन
Lekhpal arrested taking bribe of Rs 50,000
रोपी लेखपाल अश्वनी कुमार मिश्रा पुलिस हिरासत में।

विस्तार

 गोरखपुर की भ्रष्टाचार निवारण शाखा ने मंगलवार को मेंहदावल तहसील गेट के पास लेखपाल को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लेखपाल पर जमीन के बंटवारे की फाइल पर रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है। आरोपी लेखपाल के खिलाफ बखिरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसे निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के तिवरान गांव निवासी शैलेष कुमार ने बताया कि उन्होंने मेंहदावल तहसील क्षेत्र के राजेडीहा के चौरही गांव में जमीन का बैनामा कराया था। इसमें कुछ लोग अपना भी दावा कर रहे थे। इस संबंध में दिसंबर 2022 में एसडीएम मेंहदावल से मिलकर वार्ता की थी। एसडीएम ने लेखपाल अश्वनी मिश्रा को रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने के लिए एक लाख रुपये मांग की। बाद में 50,000 रुपये में तैयार हो गया था।
विज्ञापन


एंटी करप्शन गोरखपुर कार्यालय के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि शैलेष ने चार दिन पहले लेखपाल की शिकायत की थी। मंगलवार को उनकी अगुवाई में टीम ने मेंहदावल तहसील गेट के पास राम नरायन की चाय की दुकान से आरोपी लेखपाल अश्वनी मिश्रा को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ हुए लिया। बरामद हुए रुपयों में 2000 के 25 नोट हैं। बखिरा थाने के एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी लेखपाल अश्वनी मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष पहले भी हुआ था निलंबित
एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि मेंहदावल तहसील में कार्यरत लेखपाल अश्वनी मिश्र को एक वर्ष पहले भी रिश्वत लेने के एक मामले में निलंबित किया गया था। आरोपी लेखपाल पर इससे पूर्व भी कई प्रकार के आरोप लग चुके हैं। इस मामले में भी आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed