फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lekhpal arrested for taking bribe suspended

Sant Kabir Nagar News: घूसखोरी में गिरफ्तार लेखपाल निलंबित

Sat, 23 Aug 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 23 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested for taking bribe suspended
लेखपाल रामअवध सिंह
संतकबीरनगर। जनपद में घूसखोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। खलीलाबाद तहसील परिसर से लेखपाल रामअवध सिंह को एंटी करप्शन की टीम के गिरफ्तार करने के बाद एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

वहीं बखिरा पुलिस ने शनिवार को आरोपी लेखपाल को गोरखपुर के कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पिछले साल ही जिले में रिश्वतखोरी के आधा दर्जन से ज्यादा मामले सामने आए थे। जिनमें ट्रैप टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन

सरकारी विभागों में घूसखोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। घूसखोरी से तंग आकर शिकायत कर्ता एंटी करप्शन टीम के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंच रहा है। शिकायत मिलने के बाद टीम अपना जाल बिछाकर आरोपी को पकड़कर जेल भेजती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय तक मामला गरम रहता है और बाद में मामला ठंड़ा पड़ते ही पुरानी घटनाओं से सबक न लेकर फिर से सरकारी महकमों में कर्मचारी घूसखोरी का धंधा चालू कर देते हैं। जनपद में चंकबंदी, बिजली निगम, शिक्षा, पुलिस विभाग समेत कई दफ्तरों में रिश्वतखोरी की शिकायत आती रहती है। उक्त विभाग के कई लोगों को ट्रैप टीम पकड़कर जेल भी भेज चुकी है।

खलीलाबाद तहसील में तैनात लेखपाल रामअवध सिंह ने जमीन पैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसे एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। एसडीएम अरूण कुमार वर्मा ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed