{"_id":"67a104a4ef12f203bd0b7bc0","slug":"lawyers-will-surround-the-sub-registrars-office-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128026-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वकील करेंगे उप निबंधक कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वकील करेंगे उप निबंधक कार्यालय का घेराव
Mon, 03 Feb 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। उपनिबंधक कार्यालय धनघटा के भवन निर्माण की मांग को लेकर तीन माह से तहसील परिसर में जारी अधिवक्ता धरना दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने सुधि नहीं ली। सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं ने जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को देखते हुए बाढ़ शरणालय में चल रहे अस्थायी उपनिबंधक कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया। हसील बार एसोसिएशन की अगुआई में अधिवक्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह ने कहा कि पिछले तीन माह से चल रहे धरना प्रदर्शन की जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हसील की भूमि को छोड़कर जिम्मेदार अधिकारी दान में मिली विवादित जमीन पर उपनिबंधक कार्यालय भवन का निर्माण करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन की सुधि न लिए जाने पर अधिवक्ताओं ने बाढ़ शरणालय में चल रहे अस्थायी उपनिबंधक कार्यालय का घेराव किए जाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में तहसील परिसर में स्थित एक भवन का लोकार्पण उपनिबंधक कार्यालय के रूप में किया गया था। लेकिन संबंधित विभाग का कार्यालय अब तक उक्त भवन में शिफ्ट नहीं हो सका। दूसरी तरफ तहसील के नाम खाली पड़ी जमीन पर भी उपनिबंधक कार्यालय भवन नहीं बनाया जा रहा है। शासन प्रशासन के जिम्मेदार लोग एक विवादित जमीन पर भवन निर्माण करने की ठान ली है। जिसे अधिवक्ता कभी सफल नहीं होने देंगे।
इस अवसर पर हनुमान चौधरी, प्रेम नारायण मिश्र, प्रभु नाथ यादव ,श्रवण चौहान, राधे श्याम मौर्य, राम दरश चौहान, अन्नपूर्णा मांझी, गंगा राम प्रजापति, उदयभान, योगेश श्रीवास्तव, राम दरश चौहान, पवन कुमार, रविशंकर पांडेय, दिलीप तिवारी, सुनील पांडेय, विजय लाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।