फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lawyers protest at DM office on 30th

Sant Kabir Nagar News: डीएम कार्यालय पर वकीलों का धरना 30 को

Sat, 21 Dec 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest at DM office on 30th
धनघटा। उप निबंधन कार्यालय भवन का निर्माण तहसील परिसर में कराने की मांग को लेकर एक माह से आंदोलन कर रहे धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं ने शनिवार को अपनी लड़ाई को और धार देने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि 30 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे ।
विज्ञापन

एक माह से धनघटा तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करके धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को आंदोलित अधिवक्ताओं को ताकत देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद्र पाठक ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर धनघटा तहसील के अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं। अधिवक्ताओं को आंदोलन करते एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी चुप बैठे हैं। अधिकारियों के खामोशी को तोड़ने के लिए अधिवक्ता अब अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। 30 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मंडल आयुक्त कार्यालय पर भी धरना देंगे। अधिवक्ताओं की मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो अधिवक्ता यही चुप नहीं बैठने वाले हैं। वहीं तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव व पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह ने कहा कि जिले के कुछ अधिकारी निरंकुश होकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed