{"_id":"6a6f8b18d1bb286db70fe57d","slug":"large-number-of-patients-with-fever-and-stomach-ailments-at-the-health-fair-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-154926-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में बुखार व पेट के मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में बुखार व पेट के मरीजों की भरमार
Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
मगहर में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, बुखार, पेट दर्द, सांस की तकलीफ, खांसी से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मेला में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा उपलब्ध कराई।
साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 1037 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 89, उदर रोग के 97, शुगर के 110, त्वचा रोग के 175 मरीज शामिल रहे।
इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए।
विज्ञापन
लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आईं सुमन सिंह, राधिका आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 28 मरीजों ने इलाज कराया। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 28 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।