{"_id":"6a1f2587dc6ae139b2058704","slug":"land-worth-rs-270-crore-was-registered-for-rs-393-lakh-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151508-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 2.70 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 3.93 लाख में कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 2.70 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 3.93 लाख में कराई
Wed, 03 Jun 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जमीन की कथित रूप से कम कीमत पर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डीएम और एसपी को पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार जमीन की बाजार कीमत लगभग 2.70 करोड़ रुपये है, जबकि उसकी रजिस्ट्री मात्र 3.93 लाख रुपये में कराई गई।
महुली निवासी सरिता गौड़ पत्नी दिलीप गौड़ का आरोप है कि 27 मई 2026 की सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग उनके पति को अपने साथ ले गए। इसके बाद साजिश के तहत उनकी 21 बिस्सा जमीन की रजिस्ट्री करा ली। पीड़िता के अनुसार जमीन की बाजार कीमत लगभग 2.70 करोड़ रुपये है, जबकि उसकी रजिस्ट्री मात्र 3.93 लाख रुपये में कराई गई।
सरिता गौड़ का आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार के नाम कराई है। रजिस्ट्री के बाद आरोपियों ने उनके पति के बैंक खाते से यूपीआई से शेष धनराशि भी निकलवा ली। पीड़िता ने डीएम और एसपी को पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने, जमीन की रजिस्ट्री की जांच करने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। मामले में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने क्षेत्राधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।