{"_id":"66df3afb3e3e28481e0fee41","slug":"land-not-given-after-taking-money-case-against-three-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120519-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रुपये लेकर नहीं दी जमीन, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रुपये लेकर नहीं दी जमीन, तीन पर केस
Mon, 09 Sep 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
-खलीलाबाद क्षेत्र के धमैचा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के धमैचा गांव में रुपये लेकर जमीन न देने का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले मेंं शिकायत पत्र मिलने पर दंपती समेत एक रिश्तेदार पर केस दर्ज किया है
धमैचा गांव निवासी राजू सिंह ने बताया कि गांव के मारकंडेय सिंह एक बीघा जमीन बेचना चाह रहे थे। जिसके लिए मारकंडेय, उनकी पत्नी और साला चंदन सिंह निवासी उपरौध उनसे बातचीत करके दस लाख 50 हजार रुपये में तय कर लिए। पूरा रुपये न होने पर चार लाख रुपये उनके खाते में भेज दिए। एग्रीमेंट की बात करने पर नोटरी बयानहल्फी के माध्यम से लिखा पढ़ी हुई। इसके बाद आठ नवंबर 2023 को एग्रीमेंट रजिस्टर्ड कराए।
बैनामे की बात करने पर टाल-मटोल करने लगे। काफी प्रयास के बाद 14 जून को वह अपने पत्नी और साले के साथ जमीन बैनामा करने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस पर आए। जहां पर सभी ऑनलाइन कागजात तैयार होने पर दस्तखत किया। कागजात रजिस्ट्री के लिए जब ऑफिस पहुंचा तो सभी लोग चाय पीने के बहाने वहां से गायब हो गए। काफी खोजबीन व तलाश के बाद भी नहीं मिले। आरोपियों ने उनका 10 लाख 41 हजार 300 रुपये ले लिया और जमीन भी नही दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।