फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   land not avilable in 37 villages for overhead tank

पेयजल परियोजना के लिए 37 गांवों में जमीन उपलब्ध नहीं

Sat, 04 Sep 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
land not avilable in 37 villages for overhead tank
पेयजल परियोजना के लिए 37 गांवों में जमीन उपलब्ध नहीं
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत 446 गांवों में बनेगी पानी की टंकी, बिछेगी पाइपलाइन
अभी तक 124 गांवों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया
सीडीओ ने जमीन की व्यवस्था कराए जाने के लिए एडीएम को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के 37 गांवों में पेयजल परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह से इन गांवों का प्रस्ताव तैयार नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था की ओर से सीडीओ को इस बाबत रिपोर्ट दी गई है। सीडीओ ने एडीएम को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराए जाने में सहयोग मांगा है। एडीएम की ओर से सभी एसडीएम को जमीन की तलाश करके रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के 446 राजस्व गांवों में पाइपलाइन बिछाई जानी है। पानी की टंकी और मोटर पंप लगाया जाएगा। ताकि ग्रामीणों को टोटी का पानी पीने के लिए उपलब्ध हो सके। 124 राजस्व गांवों में जमीन उपलब्ध हो चुकी है और प्रोजेक्ट तैयार करके शासन को भेजा जा चुका है। जबकि लोहरौली, भवानीगाड़ा, बनौली, पवरिया, जयरामपट्टी, पडिया, मडपौना, केवटली, मडहाराजा, महादेवा, करही, अतरीनानकार, बरगदवा माफी, मूडाडीहा खुर्द, सेहुडा, बंजरिया, चोरहा, उपधी, ढोढ़या, बकहा, हरदी, दरियाबाद, कोपमाफी, सोनौरागौसी, परदेसवा, देवरिया नासिर, बालेपार, कानपारा, पुरैना, गौरा,शिवापार, भानपुर माफी, बिहारे, परसिया समेत 37 गांवों में जमीन उपलब्ध नहीं है। क्षेत्रीय लेखपालों की ओर से कार्यदायी संस्था को इस बाबत रिपोर्ट दी गई है। जमीन उपलब्ध कराए जाने के लिए एडीएम से पत्राचार किया गया है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि तहसीलदार के माध्मय से संबंधित गांवों में पेयजल परियोजना के लिए जमीन की तलाश कराएं। ताकि योजना पर काम कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed