फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Land found for sub registration office, will be built soon

Sant Kabir Nagar News: उप निबंधन कार्यालय के लिए मिली जमीन, जल्द बनेगा

Mon, 11 Mar 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 11 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Land found for sub registration office, will be built soon
-पूर्व मंत्री के परिवार ने 5500 स्क्वायर फीट भूमि दी
विज्ञापन


- मेंहदावल में किराए के भवन में चलता है उप निबंधन कार्यालय

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। तहसील में किराए के भवन में लंबे समय से चल रहे उप निबंधन कार्यालय के लिए जमीन प्राप्त हो गई है। पूर्व मंत्री के परिवार के लोगों ने उप निबंधन कार्यालय के लिए 5500 स्क्वायर फीट भूमि निशुल्क प्रदान किया है। विभाग इस भूमि पर कार्यालय निर्माण की प्रक्रिया में जुट गया है।
मेंहदावल नगर में स्थित उप निबंधन कार्यालय लंबे समय से किराए के भवन में चल रहा है। यह कार्यालय मेंहदावल बखिरा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के करीब है। वहीं तहसील कार्यालय मेंहदावल-नंदौर मार्ग पर स्थित है। तहसील के अधिवक्ता भी अस्थाई उप निबंधन कार्यालय की लंबे समय से मांग कर रहे थे। लेकिन विभाग को नगर क्षेत्र में भूमि नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

ऐसे में पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह के परिवार ने 5500 स्क्वायर फीट जमीन नगर के जमुवट में उप निबंधन कार्यालय के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया, लेकिन कब्जा नहीं हो पाया। कुछ दिन पूर्व ही पूर्व मंत्री के प्रपौत्र भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने उप निबंधन कार्यालय को दान की गई जमीन हैंडओवर करते हुए उनके कब्जे में दिया। जमीन उपलब्ध होने के बाद विभागीय जिम्मेदारों ने जमीन पर अस्थाई कार्यालय निर्माण की प्रक्रिया में जुट गए और शासन को पत्र भेज कर भूमि पर निबंधन कार्यालय निर्माण के लिए स्वीकृति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंहदावल में उप निबंधन कार्यालय को दान स्वरूप भूमि की रजिस्ट्री पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह के पुत्र स्वर्गीय अमरेंद्र सिंह ने किया था। जो नगर के जमुवट में आठ मंडी भूमि है। इनके प्रपौत्र संजय सिंह ने कार्यालय को दान की गई भूमि पर विभाग का कब्जा दखल दिलाया है। इस भूमि पर उप निबंधन कार्यालय के निर्माण की स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

- विनोद कुमार, उप निबंधक, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed