{"_id":"66733c442e29574d2909e064","slug":"land-dispute-is-becoming-a-thorn-in-the-side-of-police-administration-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-116339-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस प्रशासन के गले का फांस बन रहा है जमीन विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस प्रशासन के गले का फांस बन रहा है जमीन विवाद
Thu, 20 Jun 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
- आए दिन हो रही है मारपीट की घटनाएं
- प्रशासनिक टीम से भी भिड़ जा रहे मनबढ़
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में जमीन विवाद को लेकर आए दिन मारपीट का मामला सामने आ रहा है। यहां तक की मारपीट की सूचना के बाद निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचने के बाद मनबढ़ प्रशासनिक टीम से भी भिड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे विवाद सुलझने के बजाय और उलझ जा रहा है।
जमीन विवाद में कोतवाली क्षेत्र के चुरेब और महुई में गोली चलने की घटना एक माह के भीतर हुई है। जिसमें एक युवक की मौत और एक घायल हो चुका है। अभी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी कि धनघटा क्षेत्र में जमीन विवाद का निस्तारण करने पहुंची पुलिस और राजस्व टीम के साथ हाथापाई व मारपीट का मामला आ गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इससे पूर्व धनघटा क्षेत्र के गागरगाड़ गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच दो बार मारपीट की घटना हो चुकी है। दोनों पक्ष अधिकारियों के यहां फरियाद भी कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। रामपुर दक्षिणी में चकबंदी विभाग के जरिए रास्ते को लेकर आठ माह पहले उपजा विवाद अभी भी चला आ रहा है।
विज्ञापन
जो भी समस्या उनके संज्ञान में आती है उसका त्वरित निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाता है। लोगों को शांति बनाए रखने की जरूरत है। ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका निस्तारण न किया जा सके।
- उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम