फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Land and budget hurdles removed, bus depot still not built

Sant Kabir Nagar News: जमीन-बजट की बाधा दूर, फिर भी नहीं बना बस डिपो

Mon, 10 Feb 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 10 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Land and budget hurdles removed, bus depot still not built
रोडवेज डिपो न होने से मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
संतकबीरनगर। जनपद का सृजन हुए 27 साल गुजर चुके हैं। बस डिपो की आस अब भी पूरी नहीं हो सकी है। यह स्थिति तब है जबकि डिपो के लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है और शासन ने इसके निर्माण के लिए बजट भी उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद भी अब तक डिपो का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। जिसके कारण यात्रियों को अब भी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। मेंहदावल बाईपास के अस्थायी बस स्टाप पर लोगों को मौसम की मार झेलते हुए बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में संतकबीरनगर जिले का सृजन किया गया। तभी से बस डिपो की स्थापना की मांग उठती रही है। खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी की पहल पर बस डिपो के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया गया। इसके लिए कई जगह जमीन चिह्नित की गई, लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन खड़ी हो गई, जिसके कारण बस डिपो नहीं बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने पहल की और मीरगंज में बस डिपो के लिए जमीन चिह्नित किया। यह जमीन परिवहन निगम के नाम पर खतौनी में दर्ज हो चुकी है।
जमीन उपलब्ध होने के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया, जिसकी मंजूरी प्रदान करते हुए शासन ने करीब 15.60 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया। उम्मीद थी कि बजट मिलने के बाद बस डिपो और कार्यशाला का निर्माण शुरू हो जाएगा, लेकिन करीब तीन माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिसके कारण यात्रियों को अब भी समस्याएं झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed