{"_id":"69d56d405fb201ec3d0e3cc7","slug":"lakshmis-family-performed-her-last-rites-in-the-village-khalilabad-news-c-206-1-mhg1001-174952-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिजनों ने गांव में किया लक्ष्मी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिजनों ने गांव में किया लक्ष्मी का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
कक्षा छह में फेल होने के बाद छात्रा ने उठाया था आत्मघाती कदम
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में सोमवार को किशोरी ने लगा लिया था फंदा
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक मैरिज हॉल में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली किशोरी का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है, वहीं क्षेत्र में भी मातम का माहौल बना हुआ है।
पिता चंदन का कहना है कि लक्ष्मी पढ़ाई में ठीक थी और इस बार के परिणाम से काफी आहत हो गई थी। हालांकि किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी। बताया जा रहा है कि मृतका पिछले लगभग पांच वर्षों से अपने परिवार के साथ मैरिज हॉल परिसर में रह रही थी। वह स्वभाव से काफी शांत और गंभीर थी। सोमवार को स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) के दौरान उसे कक्षा छह में फेल होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया था।
मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को अपने पैतृक गांव पिपराइच लेकर गए। देर शाम किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन मौजूद रहे और नम आंखों से उसे विदाई दी।
विज्ञापन
इस संबंध में सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।