{"_id":"6547e2e112b870c9b60b4444","slug":"lakshmi-idols-will-be-numbered-there-will-be-no-problem-in-taking-out-the-procession-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5183-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लक्ष्मी प्रतिमाओं की होगी नंबरिंग, जुलूस निकालने में नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लक्ष्मी प्रतिमाओं की होगी नंबरिंग, जुलूस निकालने में नहीं होगी दिक्कत
Mon, 06 Nov 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
मगहर। दीपावली सहित अन्य पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को मगहर पुलिस चौकी परिसर में चौकी प्रभारी उदय शंकर द्विवेदी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र पटेल व तहसीलदार सदर जनार्दन मौर्य की मौजूदगी में लक्ष्मी प्रतिमाओं की नंबरिंग करने पर सहमति बनी। ताकि जुलूस को लेकर कोई समस्या न हो। बैठक में बताया गया कि चौकी क्षेत्र में 46 स्थानों पर मूर्तियां स्थापित की गई हैं। आयोजकों से कहा कि पंडाल की देखरेख के लिए दो सदस्य जरूर रखें। आवाज का जरूर ध्यान दें, जिससे बच्चे, बुजुर्गों को कोई तकलीफ न होने पाए। तहसीलदार जनार्दन मौर्य ने कहा कि यह धरती कबीर की तपोभूमि है। यहां से भाईचारे का संदेश जाता है। उसी का परिचय देते हुए सौहार्द पूर्ण ढंग से पर्व को मनाएं। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, एसडीओ विद्युत मनोज कुमार, सभासद अवधेश सिंह,त्रिलोकी वर्मा, रईस आलम, अजय गोस्वामी, भोलू पासवान, कृष्णचंद सैनी,अनिल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
-- --
पीस कमेटी की बैठक में शांति से पर्व मनाने की अपील
लोहरौली। दुधारा थाना परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। दिवाली और छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई। एसडीएम शैलेश दुबे ने कहा कि आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारा, समरसता, शांति पूर्ण तरीके से मनाएं। किसी भी प्रकार का विवाद न होने दें। त्योहारों पर अशांति व उपद्रव करने वाले अराजक तत्वों की पहचान की जाएगी। इसकी सूचना आम लोग भी दे सकते हैं। पर्व में कोई नई परंपरा न डाले। निर्धारित मानक के अनुसार ही लाउडस्पीकर का प्रयोग करें। इस दौरान सीओ दीपांशी राठौर, एसओ चंदन कुमार, निरीक्षक अपराध मोतीचंद, उपनिरीक्षक शंभुराम, राजेंद्र सिंह, अभय कुमार पांडेय, नंदू गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -
त्योहार में खनन डालने वालों की खैर नहीं : सीओ
मेंहदावल। दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर रविवार को मेंहदावल थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सीओ अंबरीश सिंह भदौरिया ने कहा कि में त्योहार में खलल डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न करने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर मूर्ति स्थापित करने वाले समिति के लोगों की यह नैतिक जिम्मेदारी है की वह कोर्ट तथा शासन के निर्देशों का पालन करते हुए डीजे तथा साउंड का प्रयोग करें। किसी भी तरह की अव्यवस्था न पैदा करें, जिससे प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़े। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, भीमसेन सिंह, विजय सिंह, नवतेज सिंह, रमेश यादव, आलोक मणि, अमित सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।