फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lady chaukidar awarded for better work

उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला चौकीदार सम्मानित

Thu, 12 May 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
lady chaukidar awarded for better work
उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला चौकीदार सम्मानित
विज्ञापन

धनघटा। वादी संवाद दिवस पर धनघटा थाना में बुधवार को एसपी सोनम कुमार ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विवेचकों से मुकदमों के निस्तारण की समीक्षा की। एसपी ने समस्याओं को सुनकर जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान महिला सशक्तीकरण की दिशा में अच्छा कार्य करने वाली महिला चौकीदार को सम्मानित किया गया।

धनघटा थाने में आयोजित संवाद दिवस में एसपी सोनम कुमार ने वादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समस्या का समय से निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने विवेचकों से कहा कि विवेचना में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विवेचकों को जल्द से जल्द मामलों को निपटाने का निर्देश दिया। खासकर महिला संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। कहा कि किसी भी मामले में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर परसहर की महिला चौकीदार पूनम देवी को महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरुकता करने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक, दया नाथ आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसी तरह कोतवाली में एएसपी संतोष कुमार सिंह ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। विवेचकों को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाएं और मामले का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed