फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lack of parking in the city...vehicles are parked on the road, causing traffic jams

Sant Kabir Nagar News: शहर में पार्किंग का अभाव...सड़क पर खड़े हो रहे वाहन, लग रहा जाम

Sat, 03 May 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 03 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Lack of parking in the city...vehicles are parked on the road, causing traffic jams
बैंक चौराहे पर बने शाॅपिंग माॅर्ट के सामने सड़क पर खड़े वाहन।
संतकबीरनगर। शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहन सड़क किनारे खड़े हो रहे हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिला मुख्यालय पर कई शाॅपिंग माॅल खुले हैं तो कई निर्माणाधीन हैं। इसके बावजूद पूरे नगर में कहीं भी पार्किंग का इंतजाम नहीं है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों व राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर की आबादी करीब एक लाख से अधिक है। जिला मुख्यालय होने के नाते विभिन्न क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी आदि के लिए शहर आते हैं, लेकिन शहर में कहीं पर भी वाहन पार्किंग का इंतजाम नहीं है। इधर मल्टी नेशनल कंपनियां भी मार्केट का लाभ उठाने के लिए उतर आई हैं। शहर में करीब 15 से अधिक शाॅपिंग माॅल खुल गए हैं। इनमें से अधिकतर माॅल पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जो लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं वह लोग अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़ा कर दे रहे हैं। जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। शाम के समय तो राह चलना मुश्किल हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed