फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   labours will go to israil

Sant Kabir Nagar News: इस्राइल में सेवा देंगे श्रमिक, हर माह पाएंगे सवा लाख रुपये

Mon, 01 Jan 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
labours will go to israil
श्रम विभाग ने श्रमिकों से मांगा आवेदन, पांच साल तक देनी होगी सेवा
विज्ञापन

इस्राइल में भवन निर्माण के साथ ही कारपेंटर, फ्रेम वर्क आदि का करना है काम
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। इस्राइल में युद्ध के दौरान उत्पन्न हुई स्थिति और भवनों के निर्माण के लिए जिले से श्रमिक रोजगार के लिए इस्राइल जाएंगे। ये वहां पर भवनों के निर्माण के साथ ही मरम्मत का कार्य करेंगे। इसके एवज में उन्हें हर माह एक लाख 37 हजार रुपये वेतन के रूप में दिया जाएगा। श्रम विभाग ने इसके लिए श्रमिकों से आवेदन मांगा है। ताकि जल्द से जल्द श्रमिकों को इस्राइल भेजा जा सके।
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है। इसकी वजह से इस्राइल में काफी नुकसान हुआ है। उस नुकसान को फिर से बेहतर करने के लिए भारत से श्रमिकों की डिमांड इस्राइल सरकार ने की है। श्रमिकों को कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन कार्यरत एजेंसी एनएसडीसी इंटरनेशनल के अधीन भेजा जाएगा। जहां पर श्रमिक सुरक्षित स्थान पर भवन निर्माण से संबंधित कार्य करेंगे। इसमें सिरेमिक टाइल्स, प्लास्टरिंग, फ्रेमवर्क, शटरिंग, कारपेंटर, वेल्डिंग आदि कार्य होना है।
विज्ञापन

इसमें अगर श्रमिक के पास पासपोर्ट नहीं है तो उसका तत्काल आवेदन कर दें। श्रमिक को इस्राइल में कम से कम एक वर्ष और पांच वर्ष तक की सेवा देना अनिवार्य है। श्रमिक को बोलने तथा पढ़ने का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही श्रमिक को तीन वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य होगा। वहां पर उसे हर माह एक लाख 37 हजार रुपये वेतन के रूप में दिया जाएगा। श्रम विभाग ने ऐसे श्रमिकों से आवेदन मांगा है। ताकि जल्द से जल्द श्रमिकों को इस्राइल भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस्राइल सरकार ने श्रमिकों की डिमांड की है। श्रम मंत्रालय ने ऐसे श्रमिकों से आवेदन मांगा है। इसके लिए श्रमिक श्रम विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
-मनोज कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed